Post Office RD Scheme: आजकल शहरों के साथ गांव के लोग भी चाहते हैं कि उनकी बचत सुरक्षित जगहों पर लगे और समय के साथ अच्छा रिटर्न भी दे। तो आप लोगों के लिए ही लेकर आ गया हूं एक बेहतरीन योजना। जो कि आम आदमी के लिए बहुत ही अच्छी योजना है। जहां आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जमा करके अच्छा रिफंड पा सकते हैं। इसयोजना का नाम है Recurring Deposit (RD) scheme यहां आप एक अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। तो चलिए आगे विस्तार से इस योजना को जानते हैं और समझने का प्रयास करते हैं।
क्या है Post Office RD Scheme
पोस्ट ऑफिस की Recurring Deposit यानी RD स्कीम एक छोटी बचत योजना (Small Savings Scheme) है। इस योजना में आपको हर महीने निश्चित राशि जमा करनी होती है। 5 साल तक लगातार रकम डालने पर आपको मैच्योरिटी पर जमा राशि के साथ ब्याज भी मिलता है। इस स्कीम में चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest) लगाया जाता है, जिससे आपके पैसों की ग्रोथ और भी ज्यादा होती है। यही कारण है कि यह योजना गांव, कस्बों और छोटे शहरों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

कितने समय की होती है RD
पोस्ट ऑफिस RD की अवधि पूरे 5 साल (60 महीने) की होती है। यानी यदि आप एक बार खाता खोल लेते हैं तो आपको 5 साल तक हर महीने उसमें पैसे जमा करने होते हैं। 5 साल पूरे होने पर आपकी जमा रकम और ब्याज मिलाकर एक अच्छी रकम आपको वापस मिलती है। जरूरत पड़ने पर आप इसे और 5 साल तक बढ़ा भी सकते हैं। इस तरह यह लंबे समय तक बचत करने वालों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प है।
कितना करना होगा निवेश
अगर कोई व्यक्ति कुल ₹50,000 निवेश करना चाहता है तो उसे यह रकम एकमुश्त नहीं बल्कि हर महीने किस्तों में डालनी होगी।
पोस्ट ऑफिस RD में कम से कम ₹100 से निवेश शुरू किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें e-Shram Card Yojana अब सभी ई-श्रम कार्ड धारक को मिलेगा 3000 रुपए महीना, आवेदन ऐसे करें।
उदाहरण के तौर पर ₹50,000 निवेश करने के लिए हर महीने लगभग ₹833 रुपये डालने होंगे।
इस तरह 60 महीनों यानी 5 साल में कुल मिलाकर लगभग ₹50,000 रुपये जमा हो जाएंगे।
ब्याज की दर अभी 6.7% प्रति वर्ष है, जो हर तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज के रूप में जोड़ी जाती है।
₹50,000 निवेश पर मिलेगा कितना रिटर्न
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में 6.7% ब्याज की दर से 5 साल बाद निवेशक को अच्छा खासा फायदा मिलता है। आइए देखें कैलकुलेशन
कुल निवेश = ₹50,000
अनुमानित ब्याज = लगभग ₹9,468
मैच्योरिटी अमाउंट = ₹59,468
यानी अगर आप 5 साल तक लगातार ₹50,000 का निवेश करते हैं तो आखिर में आपको लगभग ₹59,500 रुपये मिलेंगे। यह सुरक्षित और बिना रिस्क वाला विकल्प है, जहाँ आपकी मूल राशि भी सुरक्षित रहती है।
Note: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ब्याज दरें समय-समय पर बदल सकती हैं। निवेश करने से पहले नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाकर सटीक जानकारी जरूर लें।