RRB ALP Result Check : आरआरबी एएलपी रिजल्ट जारी यहां से रिजल्ट चेक करें

RRB ALP Result Check : आरआरबी एएलपी रिजल्ट जारी यहां से रिजल्ट चेक करें

RRB ALP Result Check: दोस्तों जो भी उम्मीदवारों को RRB ALP सीबीटी 1 के परिणाम का इंतजार था अब उनका इंतजार खत्म हुआ। रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट ALP CBT 1 कंप्यूटर आधारित टेस्ट के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 25 नवंबर से लेकर 29 नवंबर 2024 तक करवाई गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था उनके परिणाम सफलतापूर्वक घोषित हो चुके हैं। RRB ALP CBT 1 परीक्षा में जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। जिसमें लगभग 156 शहरों में 346 केंद्रों पर 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया परीक्षा 5 दिनों में 15 सीटों में आयोजित करवाई गई। जिसके बाद उम्मीदवारों को इनके परिणामों का बड़ा ही बेसब्री से इंतजार था।

 RRB Alp CBT 1: रिजल्ट कैसे देखें?

RRB ALP Result Check : आरआरबी एएलपी रिजल्ट जारी यहां से रिजल्ट चेक करें
RRB ALP Result Check : आरआरबी एएलपी रिजल्ट जारी यहां से रिजल्ट चेक करें

उम्मीदवार अपना परिणाम देखने के लिए अपने-अपने पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके RRB पोर्टल पर अपना व्यक्तिगत परिणाम देख सकते हैं। हालांकि चयनित उम्मीदवारों का रोल नंबर रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ने अपने पोर्टल पर भी घोषित कर दिया है। लेकिन नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना व्यक्तिगत परिणाम या स्कोर कोड भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें DA Hike News 2025: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 58% बढ़ोतरी का काउंटडाउन शुरू

  • आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। https://www.rrbgovresult.in/
  • आरआरबी वेबसाइट के होम पेज पर ALP CBT 1 परिणाम 2025 की लिंक खोजें।
  • परिणाम लिंक पर क्लिक करें इसके बाद एक नया पृष्ठ खुल जाएगा।
  • यहां अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • यहां आपका सफलतापूर्वक RRB ALP CBT 1 परिणाम 2025 खुल जाएगा। जिसको आप डाउनलोड भी कर सकते है  

चयन प्रक्रिया 

रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है जिसमें पहले चरण में उम्मीदवारों का कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा CBT-1 दूसरे चरण में फिर से कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा जिसे CBT-2 नाम दिया गया है। इसके बाद फिर कंप्यूटर योग्यता टेस्ट होगा और आखिर में दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इन सभी प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पास कर लेता है। वह RRB ALP असिस्टेंट लोको पायलट के लिए चयन हो जाएगा। RRB ALP Result

Leave a Comment